फ़ॉलोअर

पानीपुरी बनाने की विधि - Pani Puri Recipe In Hindi

जैसे हर जगह और हर इंसान की कोई न कोई फेमस या favourite चीज़ होती है I वैसे ही बच्चो की बात की जाये या बढ़ो की तो पानीपुरी कहा पीछे रहने वाली I पहाड़ो में जाये या कही भी पानीपुरी को याद न किआ जाये ऐसा कैसे हो सकता है I और लड़कीओ की बात की जाये तो लड़कीओ की ही क्यों बढे बच्चे जब भी भूख लगे तो पानीपुरी को तो जरूर मिस करती है I पानीपुरी तो सबकी favourite होती है I सबका टेस्ट अलग अलग होता है वैसे ही पानीपुरी की वैरायटी भी बहुत है I मै आपको इस लेख में Pani Puri Recipe In Hindi बताने जा रहा हूँ I

Pani Puri Recipe In Hindi


Pani Puri  Recipe Ingredients- पानीपुरी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

पानीपुरी बनाने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्री की जरुरत पड़ेगी I इसके अलावा आप अपने हिसाब से मसाले  डाल सकते है I   

      पूरी के लिए:-

  • 1 कटोरी ( कप ) —– सूजी
  • आधी कटोरी—– मैदा
  • आधा छोटा चम्मच —– बेकिंग पाउडर
  • 1 चम्मच—–तेल
  • स्वादानुसार—–नमक

    पूरी में भरने के लिए:-

  •  2 उबले हुए —–आलू
  • आधी कटोरी —–काबुली चने
  • 1 कटोरी बारीक़ कटा हुआ —–प्याज
  • 1 छोटा चम्मच—– भुना जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच —– चाट मसाला
  • आधा छोटा चम्मच—–लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार —–काला नमक
  • 2 चम्मच महीम कटा हुआ—–हरा धनिया

       पानी-पूरी के पानी के लिए:-

  • एक कटोरी —–पुदीना के पत्ते
  • आधा कटोरी —–हरा धनिया
  • 2 इंच का टुकड़ा ( कद्दूकस हुआ ) —– अदरक
  • 2 महीम कटी हुई —– हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच —– इमली
  • 2 छोटे टुकड़े —– गुड़
  • 1 चम्मच —–भुना जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच—– चाट मसाला
  • स्वादानुसार —–काला नमक

 

Pani Puri Recipe in Hindi -पानी-पूरी बनाने की विधि

  1. गोल गप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और तेल को डालकर अच्छे से मिक्स कर ले  |
  2. अब सूजी और मैदा  मिक्स  होने के बाद में पानी डालकर जैसे आटा गूंधते है उसी तरह अच्छे से गुंध ले  |
  3.  20  मिनट के बाद आटे की छोटी छोटी लोइया बना लीजिये | फिर लोई को पतला पूरी जैसा बेल लीजिये |
  4. इसी तरह सारी  लोइयो को  पूरी बनाकर तैयार कर ले  |
  5. अब एक कड़ाही में तेल डालकर अच्छे से  गर्म करे | जब तेल गर्म हो जाये तो  पुरिया तेल में डालकर तले | पुरियों को फ्राई करने वाली कड़छी से तेल में दबाये जिससे पुरिया आचे से फुल जाएंगी | पुरियों को दोनों तरफ अच्छे से सुनहरा होने तक तल ले  |
  6.  पुरिया दोनों तरफ से अच्छे से सुनहरी हो जाये तो पुरियो को बाहर प्लेट में निकाल लीजिये | इसी तरह सभी पुरियो को फ्राई कर लें  |

पूरी भरने का मसाला  को बनाने का तरीका

 एक बड़े बर्तन  में आलू, काबुली चने, प्याज, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और हरा धनिया डालकर सारी सामग्री को मिक्स कर लें |

पानी पूरी का पानी कैसे तैयार करे 

हरा धनिया और पुदीना के पत्ते  को अच्छे से धो लें  | एक मिक्सी के जार में पुदीना, हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, इमली, गुड़, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और काला नमक डालकर सारी सामग्री और अच्छे से  पीस लें  | पिसे हुए मसाले को 4  कप पानी में डालकर अच्छे से घोल लीजिये | और बनकर तैयार है पानी पूरी आपकी ,पूरी के बीच में छेद करके थोड़ा सा आलू चने का मिश्रण डालकर पानी भरकर खाइए और अपने घर वालो को भी खिलाइए |

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ