फ़ॉलोअर

मैगी बनाने की विधि - Maggie Recipe in Hindi

जैसे हर जगह और हर इंसान की कोई न कोई फेमस या favourite चीज़ होती है I वैसे ही बच्चो की बात की जाये या बढ़ो की तो मैगी कहा पीछे रहने वाली I पहाड़ो में जाये या कही भी मैगी को याद न किआ जाये ऐसा कैसे हो सकता है I और स्टूडेंट्स की बात की जाये तो जब भी भूख लगे तो मैगी को तो जरूर मिस करते है I सबका टेस्ट अलग अलग होता है वैसे ही मैगी की वैरायटी भी बहुत है I मई आपको इस लेख में Maggie Recipe in Hindi बताने जा रहा हूँ I
Maggie Recipe in Hindi

Maggie Recipe Ingredients-मैगी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

मैगी बनाने के लिए आपको नीचे दी गई सामग्री की जरुरत पड़ेगी I इसके अलावा आप अपने हिसाब से सब्जिया  डाल सकते है I 

  • 1 पैकेट-मैगी(Maggie)
  • 1 (छोटा छोटा कट कर ले)-प्याज(Onion)
  • 4 (छोटा छोटा कट कर ले)-हरी मिर्च(Green chilli)
  • 1 (छोटा छोटा कट कर ले)-टमाटर(Tomato):
  • 1/2 कप-मटर(Pea)
  • तेल(oil)
  • 1 पैकेट-मैग्गी मसाला (Maggie mashala)
  • 1/4 चम्मच-मिर्ची पाउडर (Mirch powder)
  • 1/4 चम्मच-हल्दी पाउडर(Turmeric powder)
  • 1/4 चम्मच-नमक(Salt)
  • धनिया पत्ता (Chopped coriander leaf)     

Maggie Recipe in Hindi - मैगी बनाने की विधि

  1. पहले मटर को हल्का उबाल ले |
  2. गैस पे कढ़ाई  चढ़ाये और गरम हो जाने पे उसमे तेल डाले |
  3.  फिर उसमे  मटर,प्याज, और मिर्च डालकर मिलाये |
  4. फिर उसमे टमाटर डालकर  पक  जाने तक अच्छी तरह से भुने |
  5. कुछ देर पकने के बाद  मटर भून जाये तो उसमे मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर मैग्गी मसाले और हल्का नमक डालकर भुने |
  6. फिर  इतना पानी  डालें की  मैगी पूरी तरह से पानी के अंदर डुब जाये  |
  7. उसमे मैगी के पीस डाल दे अब उसे ढक दे किसी प्लेट से और 5 मिनट के बाद उसे चम्मच से चला के उसे अलग कर दे और थोड़ी देर पकने दे जब तक वो अलग न हो जाये |
  8. जब पानी थोड़ा बचा हो तो उसमे तो उसमे धनिये के पत्ते को बारीक़ करके उसमे डाल दे और उसे थोड़ी देर पकने दे 2 मिनट तक |
  9. फिर  बाद में गैस बंद करे और मैगी को किसी बाउल  में निकाल दे | और यहाँ पे आपकी यम्मी-यम्मी मैगी रेडी हो गयी इसे खुद खाये और दुसरो को भी खिलाये |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ