फ़ॉलोअर

सबसे रोमांटिक और खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन हे अंडमान


आज हम एक एसी जगह के बारे में बात करने जा रहे है की अगर आपको यहां कभी भी जाने का मोका मीले तो उसे मत गवाइएगा. अगर मौका न भी मीले तो स्पेशियल प्लानींग कीजीए यहां जाने के लीये. बात है अंडमान की. यह एक एसी जगह है जो आपका मन मोह लेगी. यह एक रोमेंटिक और बेस्ट डेस्टिनेशन है.



बात चाहे हनीमून मनाने की हो या फिर पार्टनर के साथ हैंगआउट की, अंडमान टॉप लिस्ट में शामिल है। यह सबसे रोमांटिक और खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन है। एशिया के बेस्ट beaches में शामिल अंडमान के बीच आपका मन मोह लेंगे। यहां की खूबसूरती में आपको और आपके पार्टनर को जो सुकून और शांति मिलेगी, उसका कोई सानी नहीं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ बीच पर कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं, डूबते सूरज को देखने का मज़ा ले सकते हैं। ऐसी ही और भी बहुत-सी चीज़ें हैं, जिन्हें आप यहां अपने पार्टनर के साथ इंजॉय कर सकते हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह एक पर्यावरण अनुकूल सुरक्षित पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है। पर्यटकों के इस स्वर्ग में सेल्यूलर जेल, रॉस आइलैंड तथा हैवलॉक आइलैंड जैसे विशिष्ट स्थान हैं।



अंडमान के उष्णकटिबंधीय सदाबहार घने वन, सुंदर रूपहले व रेतीले समुद्र तट, सर्पाकार मैंग्रोव युक्त क्रीक, दुर्लभ समुद्री वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की प्रजातियों युक्त समुद्री परिवेश तथा मूंगे यहां पर्यटकों को एक स्मरणीय अनुभव प्रदान करते हैं। समुद्र तट पर बने रिसार्ट्स, जलक्रीड़ा केंद्रों तथा पानी के साहसिक खेलों, ट्रेकिंग, आइलैंड कैंपिंग, प्रकृति के बीच निवास स्कूबा डाइविंग जैसे साहसिक पर्यटन के रूप में यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।



इन द्वीपों की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के ठहरने की आरामदेह व्यवस्था के लिए पर्यटन विभाग की ओर से द्वीपों के विभिन्न भागों में विश्राम गृहों का संचालन किया जाता है। यहां के प्रमुख पर्यटक स्थलों में मानवविज्ञान संग्रहालय, समुद्री संग्रहालय, जलक्रीड़ा परिसर, गांधी पार्क, उत्तरी खाड़ी  वाइपर आईलैंड, रॉस आइलैंड, चिड़िया टापू , रेडस्किन आइलैंड, कोर्बिन्स कोव बीच तथा नील आइलैंड, हैवलॉक आइलैंड, सिंक्बे, लघु अंडमान, दिगलीपुर  इत्यादि हैं। मुख्यभूमि से द्वीप हवाई और समुद्री यात्रा द्वारा अच्छी तरह संपृक्त हैं। कोलकाता और चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के बीच इंडियन एयरलाइंस, डैक्केन और जेटलाइट की नियमित उड़ानें हैं। चेन्नई, कोलकाता और विशाखापट्टनम से यहां के लिए नियमित यात्री नौका सेवा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ